फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 बंद ट्यूबवेलों की सूची भेजी, जल्द दूर होगी खराबी

Mon, 01 Aug 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर में खराब पड़े 16 सरकारी नलकूप बिजली की समस्या के कारण पानी नहीं दे रहे हैं। नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता डीके आर्य ने इन ट्यूबवेलों की बिजली समस्या का समाधान कराने के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत को पत्र भेजा है। उन्होंने एक सप्ताह में ट्यूबवेल से जलापूर्ति बहाल करा देने का दावा किया है।
विज्ञापन


नलकूप खंड की ओर से बिजली विभाग को भेजे गए पत्र के अनुसार मलासा विकास खंड के गांव सिंगरसीपुर और बिहारी में लो-वोल्टेज की समस्या है। मोटर नहीं चल पाने से ट्यूबवेल ठप है। अकबरपुर विकास खंड के गांव तोड़ा, बाढ़ापुर, कुंभी, झींझक ब्लाक के किशौरा व करियाझाला, सिंहपुर, बचीत भरथू, गढ़िया, कठिका, रसूलाबाद ब्लाक के गांव मुलही में कहीं ट्रांसफार्मर खराब तो कहीं बिजली के तार टूटे पड़े हैं। राजपुर ब्लाक के गांव अरसून बिछावली में ट्रांसफार्मर की केबिल खराब है।

झींझक के वान गांव में ट्यूबवेल में काम होना बाकी है।नलकूप खंड के अनुसार बंद ट्यूबवेलों की सूची जिला विकास अधिकारी को भी भेजी दी है। अधिशासी अभियंता विद्युत ने भरोसा दिलाया है कि सात दिन के अंदर वे जेई व क्षेत्रीय लाइनमैन को भेजकर बिजली समस्या का समाधान करा देंगे। जिससे ट्यूबवेलों से पानी निकलने लगे और किसान खेतों की सिंचाई कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें