फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने स्वावलंबन के लिए सीखे गुर

Fri, 02 Sep 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विविध पेटिंग कलाओं का शिक्षकों व अनुदेशकों के साथ प्रदर्शन करती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पढ़ाई-लिखाई के साथ छात्राएं विविध हुनरमंद कार्य कर स्वावलंबी बन अपने पैरों पर खड़ी हों इसके लिए क्षेत्र के शिवराजपुर स्थित राजकीय महाविद्यालय में तीन दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन कौशल विकास मिशन के तहत किया गया।
विज्ञापन



कौशल विकास मिशन के विशेषज्ञों ने छात्राओं को पेंटिंग, कढ़ाई, माडलिंग, फूड प्रिजरवेशन सहित कई विधाओं की ट्रेनिंग दी और उनका हुनर निखारा। ट्रेनिंग के बाद छात्राओं ने भी अपना कौशल दिखाते हुए कई पदक और प्रमाणपत्र जीते।


शिवराजपुर स्थित रामसहाय राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या डा. मीना श्रीवास्तव के निर्देश में 29, 30 और 31 अगस्त को उ.प्र. कौशल विकास मिशन योजना के तहत कालेज की छात्राओं को विशेषज्ञ अनुदेशकों के द्वारा फैब्रिक पेटिंग, फैब्रिक फ्री हैंड पेंटिंग, क्ले माडलिंग, तंजोर वर्क, ग्लास पेंटिंग आदि का विधिवत प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


प्राचार्या ने बताया कि कौशल मिशन के तहत की छात्राओं की काउंसलिंग भी गई, जिनमें कई छात्राएं लोक कलाओं और अन्य लोक परंपराओं में उत्सुक दिखाई दीं।

प्रशिक्षण के उपरांत गुरुवार को सभी छात्राओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन भी किया, जिसमें कौशल मिशन के अधिकारियों द्वारा सभी छात्राओं को प्रमाणपत्र दिया गया। इसके साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए उपहार भी दिए गए। कार्यक्रम में डा. अपर्णा सिंह, डा. शिखा, डा. नीलम सोनी, डा. शिशिर सहित कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षक अनिल मल्होत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें