फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को घटनाएं छुपाने या डरने की जरूरत नहीं

Fri, 13 May 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक को संबोधित करतीं एसपी पुष्पांजलि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को एसपी पुष्पांजलि ने विभिन्न कॉलेजों व विद्यालयों के अध्यापकों व प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में छात्राओं के साथ छेड़खानी पर अंकुश लगाने के लिए 1090 वीमेन पावर लाइन का इस्तेमाल करने पर जोर दिया। उन्होंने जिले भर में दस हजार शक्ति परी बनाने एलान किया।
विज्ञापन


बैठक में एसपी ने कहा कि कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को डरने की जरूरत नहीं है। अगर किसी छात्रा के साथ छेड़खानी या छींटाकशी जैसी घटना होती है तो उसे छुपाएं नहीं। बल्कि वीमेन पावर लाइन 1090 पर बताएं।

तत्काल पुलिस मदद करेगी।  उन्होंने बताया कि जिले में 10 हजार शक्ति परी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। शक्ति परी बनने के लिए छात्राओं को विद्यालय से मेरी ताकत है ये 1090 वीमेन पावर लाइन का फार्म भरकर जमा करना पड़ेगा। बैठक में डीआईओएस प्रेमप्रकाश मौर्य, महिला दरोगा शशिबाला, कंचन मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें