फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल न कराने पर छात्रों का हंगामा

Thu, 03 May 2018 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कालेज के गेट पर हंगामा करते परीक्षार्थी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 अमौर गांव स्थित जगवंत सिंह भदौरिया डिग्री कालेज में परीक्षा दे रहे डीएलएड के छात्रों ने जमकर हंगामा किया। प्रबंध समिति के सदस्यों और स्कूल स्टाफ को बंधक बना लिया।  नकल कराने के नाम पर प्रबंधतंत्र द्वारा पैसा जमा कराने और फिर नकल न कराए जाने से नाराज थे। साढ़ चौकी पुलिस ने किसी तरह नाराज छात्रों को समझा-बुझाकर घर भेजा।
विज्ञापन


अमौर गांव के कालेज में केएम कालेज (मुइया) समेत 10 कालेजों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिसमें कुल 492 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।  खंड शिक्षधिकारी जिलेदार सिंह को केंद्र का पर्यवेक्षक बनाया गया है। जिनकी मौजूदगी में हो रही परीक्षा में नकल नहीं हुई। इसी बात पर छात्र भड़क गए और उन्होंने हंगामा कर दिया।

केएम कालेज के छात्रों ने बताया कि परीक्षा में नकल कराने के नाम पर प्रबंधतंतत्र ने प्रति छात्र 35-35 सौ रुपये की वसूली की है। जबकि, तीन दिवसीय परीक्षा का आज दूसरा दिन था लेकिन, एक भी नकल नहीं कराई गई है। छात्रों ने इसी आरोप को लेकर कालेज में मौजूद प्रबंधतंत्र के लोगों को घेर लिया और हंगामा किया। वह नकल कराने के नाम पर वसूले गए रुपये वापस लौटाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


प्रबंध समिति के मनमुटाव से खुली पोल
जगवंत सिंह भदौरिया डिग्री कालेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष और प्रबंधक में खींचतान से दो गुट बन गए हैं। छात्रों का आरोप था कि उन लोगों ने नकल के नाम पर 35-35 सौ रुपये प्रबंध समित के सदस्य राजेश सिंह के माध्यम से कालेज के प्रबंधक बृजेश सिंह भदौरिया को दिए हैं। जबकि, बृजेश सिंह का कहना है कि उनके पास कोई पैसा नहीं है। बताया कि करीब 19 लाख रुपया राजेश सिंह लेकर फरार हो गया है। प्रबंधक ने कहा कि एक साजिश के तहत उनको बदनाम किया जा रहा है। दावा किया कि राजेश सिंह के सामने आते ही सारी पोल खुल जाएगी। कहा कि वह अपने खिलाफ कोई भी जांच कराने को तैयार हैं। इधर, साढ़ चौकी इंचार्ज केएल पटेल ने बताया कि कालेज में छात्रों के हंगामे की खबर पर वह मौके पर गए थे। बताया कि छात्रों ने नकल के नाम पर रुपये वसूले जाने के मौखिक आरोप लगाए हैं। लेकिन, लिखित में किसी ने नहीं दिया है। वहीं, रुपये लेकर फरार होने के आरोपी राजेश सिंह से बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें