फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड की गलती से छात्र का नाम छात्राओं की लिस्ट में

Thu, 08 Feb 2018 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फोटो- 07 जीटीआरपी 5- छात्राओं की सूची में शामिल किया गया छात्र श्रेय मल्होत्रा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बुधवार की सुबह हाईस्कूल की परीक्षा देने पहुंचे एक छात्र को छात्राओं की लिस्ट में नाम होने के चलते केंद्र व्यवस्थापक ने परीक्षा कक्ष में प्रवेश देने से मना कर दिया। ऐनवक्त पर परीक्षा छूटते देखकर छात्र फूट-फूटकर रोने लगा। तकरीबन डेढ़ घंटे की मशक्कत और जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश पर उसको परीक्षा देने की अनुमति मिली।
विज्ञापन


मामला अकबरपुर बरुई गांव के बीआरडी इंटर कालेज परीक्षा केंद्र का है। जहां साढ़ गोपालपुर गांव के श्री अमृताश्रम शिवनारायण इंटर कालेज में पढ़ने वाले छात्रों का परीक्षा केंद्र आदर्श वैदिक इंटर कालेज कुवांखेड़ा में है। जबकि, छात्राओं का केंद्र बरुई अकबपुर गांव में है। हाईस्कूल के एक छात्र श्रेय मल्होत्रा का नाम बोर्ड की गलती से छात्रों की जगह छात्राओं की लिस्ट में फीड होने से उसका परीक्षा केंद्र बरुई अकबरपुर में पड़ गया है। बुधवार की सुबह वह केंद्र पर पहुंचा तो वहां केंद्र प्रभारी रामकृत कुशवाहा ने नियमों का हवाला देते हुए उसे छात्राओं के बीच में बैठाकर परीक्षा दिलाने से मना कर दिया। उसको छात्रों के केंद्र कुवांखेड़ा जाने को कहा गया।

इधर, जब छात्र भागकर कुवांखेड़ा केंद्र पर पहुंचा तो वहां के केंद्र व्यवस्थापक ने भी सूची में नाम होने का हवाला देते हुए परीक्षा में बैठाने से मना कर दिया। पेपर छूटता देख छात्र फूट-फूटकर रोने लगा और वापस फिर बरुई अकबरपुर केंद्र पर पहुंचा।  छात्र की परेशानी देख केंद्र प्रभारी ने फोन पर जिला विद्यालय निरीक्षक को सारी घटना बताई। तकरीबन डेढ़ घंटे बाद जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश तिवारी के निर्देश पर छात्र को अकबरपुर बरुई गांव केंद्र पर परीक्षा देने की अनुमति मिली।
विज्ञापन


 केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि छात्र श्रेय मल्होत्रा को डीआईओस के निर्देश पर सिर्फ एक प्रश्नपत्र (हिंदी) का पेपर ही उनके केंद्र पर देने की छूट प्रदान की गई है। बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीता श्रीवास्तव की ओर से जारी शासनादेश में स्पष्ट निर्देश हैं कि छात्राओं के परीक्षा केंद्र पर छात्रों को परीक्षा न दिलवाई जाए। जबकि, सेक्स कोड त्रुटि होने पर समय रहते छात्र जिस कालेज में पढ़ रहा हो वहां के बाबू जिला कार्यालय से त्रुटि को ठीक करवा लें।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें