फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्रा को अखिलेश ने भेजा लैपटॉप

विज्ञापन
student - फोटो : GHATAMPUR
विज्ञापन
भीतरगांव (घाटमपुर)। हरीपुर गांव निवासी मेधावी छात्रा को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लैपटॉप देकर उसकी हौसला आफजाई की है। गुरुवार को आर्यनगर (कानपुर) सीट के सपा विधायक अमिताभ बाजपेई और बिठूर के पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला छात्रा के घर पहुंचे और लैपटॉप प्रदान किया। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से भेजे गए तोहफे को पाकर छात्रा और उसके परिजनों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

हरीपुर गांव निवासी प्रमोद द्विवेदी की बेटी निधि ने वर्ष 2020 की इंटरमीडिएट परीक्षा में 93.67 फीसदी अंक प्राप्त करके प्रदेश की मेरिट में 11 वां स्थान पाया है। जबकि, कानपुर जिले में उसका तीसरा स्थान है। निधि उमरी गांव स्थित महर्षि डीबीएल इंटर कालेज की छात्रा है। प्रमोद के घर पहुंचे सपाइयों ने छात्रा की सराहना करते हुए कहा कि वह अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखे जरूरत पड़ने पर आगे भी उनकी पार्टी हरसंभव मदद करेगी। इस मौके पर देेवेंद्र अवस्थी, रघुनाथ यादव और कैलाश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें