फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आया टेंपो, बीएड छात्रा की मौत

Sun, 06 May 2018 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
साक्षी वर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अकबरपुर कस्बे से कानपुर जा रही टेंपो में रायपुर तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो में सवार बीएड छात्रा की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन


कानपुर के बर्रा-4 निवासी साक्षी वर्मा (25) प्रसिद्धपुर गांव स्थित कुंदनलाल महाविद्यालय में बीएड (प्रथम वर्ष) की परीक्षा का प्रवेश पत्र लेने गई थी। छात्रा टेंपो से वापस कानपुर जा रही थी। इसी दौरान रायपुर तिराहे के पास अकबरपुर को ओर से आ रहे ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। टेंपो हाइवे पर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेंपो हाईवे पर जैसे ही पलटा, इसी दौरान दूसरे ट्रक ने दोबारा टक्कर मार दी। जिससे टेंपो में सवार युवती की मौत हो गई। वहीं नाही ज्यूनिया निवासी भानुप्रताप, वीरेंद्र, रायपुर निवासी देवानंद गुप्ता व एक अज्ञात गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मव लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रनियां चौकी इंचार्ज वीके तिवारी ने बताया कि घटना की तहरीर अभी नहीं आई है। घटनास्थल से टेंपो चालक फरार हो गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें