फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबरपुर में बवाल थमा, उठे जवारे

Sat, 08 Apr 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
जवारा यात्रा में उमड़े कस्बे के लोग।
विज्ञापन
अकबरपुर के कालीगंज मोहल्ले में बुधवार को जवारा विसर्जन यात्रा निकालने को लेकर दो समुदायों के बीच हुए टकराव के तीन दिन बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला सुलझ गया। वहीं, शुक्रवार को भारी पुलिस की मौजूदगी में बैंड और डीजे की धुन में जवारा यात्रा निक ाली गई।
विज्ञापन


मुस्लिम भाइयों ने भी यात्रा का स्वागत किया। अब कस्बे के हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। शुक्रवार को कस्बे में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने वार्ता कर उसी रास्ते से ही जवारे निकालने की बात कहकर मामले का निस्तारण किया। भारी संख्या में कस्बे के लोग जुलूस में शामिल हुए।

जवारा जुलूस कस्बे की मुख्य गलियों से होकर कालिका देवी में जाकर संपन्न हो गया। इस दौरान एएसपी मनोज कुमार सोनकर, एडीएम प्रशासन शिवशंकर गुप्ता समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें