फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजेती में जेवर-नगदी समेत लाखों की चोरी

Thu, 14 Apr 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धरमंगदपुर गांव में चोरों ने एक मकान में धावा बोलकर जेवर-नगदी समेत करीब सात लाख रुपये का माल पार कर दिया। थाने में चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के साथ डाग स्क्वायड और फील्ड यूनिट ने भी  मौके की पड़ताल की। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

नीरज सचान गांव के पुराने जमींदार परिवार के और संपन्न किसान हैं। बताया कि मंगलवार की रात वह परिवार के सदस्यों के साथ अपने मकान की छत पर सोए थे। देर रात चोर मकान के जीने के रास्ते से घर में घुसे। कमरों के भीतर रखे बक्सों और अलमारी को खोलकर उनमें रखे नग रुपये और सोने-चांदी के जेवर उठा ले गए।
विज्ञापन


नीरज ने बताया कि 90 हजार रुपये गुड़ बिक्री के रखे थे जबकि, करीब 10 हजार रुपये और था। इसी तरह करीब छह लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और कुछ अन्य कीमती सामान चोर उठा ले गए हैं।
विज्ञापन


सुबह जब घर के सदस्य छत से नीचे उतरे तो कमरों के भीतर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा देख घटना की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष आलोक सिंह यादव ने बताया कि चोरी की घटना दर्ज कर ली गई है। डाग स्क्वायड को बुलाया गया था, लेकिन, कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस काे अाश्‍ांका है कि चोर जिस रास्ते से मकान में दाखिल हुए चोरी करने के बाद उसी रास्ते से वापस चले गए। पुलिस ने घटना में किसी नजदीकी का हाथ होने की भी संभावना जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें