भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अहरौली शेख स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में शार्ट सर्किट से आग लग गई। तेज धमाके पर बैंक में मौजूद लोग भाग निकले। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रण कर लिया। इस दौरान केबल और चेंज ओवर ही जला।
बैंक मैनेजर योगेंद्र कुमार ने बताया कि दिन का समय होने पर ग्राहक भी बैंक में थे। अचानक तेज आवाज के साथ लगी आग पर लोग भागने लगे। अंदर घुआं भरने लगा। इससे अफरातफरी का माहौल हो गया। चेंज ओवर जलता दिखा तो पीछे बने बिजलीघर से सप्लाई बंद करा दी।
भोगनीपुर फायर स्टेशन सूचना कर दी। मैनेजर ने बताया कार्य दिवस होने पर हादसा टल गया। बैंक के सिक्योरिटी आफीसर विनय पांडेय ने जांच की। वहीं अग्नि शमन अधिकारी शिवदास प्रसाद ने बताया कि केवल चेंज ओवर और केबल का नुकसान हुआ है।