फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली निर्माण शुरू, रोड भी जल्द बनेगी

Mon, 30 May 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर पंचायत के मोहल्ला संजय नगर में गली में कीचड़युक्त जलभराव व गड्ढेदार रास्ते से लोगों को जल्द निजात मिल जाएगी। नगर पंचायत अकबरपुर की ओर से नाली निर्माण शुरू करा दिया गया है। रोड पर खड़ंजा भी 10 दिन के अंदर डाल दिया जाएगा। ताकि रास्ते चलने लायक हो सकें।
विज्ञापन


मालूम हो कि संजय नगर में आबादी क्षेत्र में लगातार मकान बनते जा रहे हैं। लंबे अर्से तक यह ग्रामीण क्षेत्र में बने रहने के कारण यहां की गलियां कच्ची ही रहीं। जनवरी में नगर पंचायत में यह क्षेत्र शामिल होने के बाद यहां के निवासियों ने नाली व रोड निर्माण की मांग जोर-शोर से उठाई।

तहसील दिवस में शिकायती पत्र दिए। सुनवाई न होने पर भूख हड़ताल शुरू कर देने की चेतावनी दी। अमर उजाला ने 27 मई के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से छापा। इसके बाद कागजों में चल रही नाली व खड़ंजा निर्माण की योजना ने धरातल पर तेजी पकड़ी।
विज्ञापन



संजय नगर निवासी राकेश शुक्ला, शिवपाल, श्रीकृष्ण, राजेश ने बताया कि ईंटें आ गई हैं। गलियों में दोनों तरफ नाली निर्माण शुरू करा दिया गया है। कई महीने से कच्ची गलियों में जलभराव से जूझ रहे मोहल्लेवासियों ने अब राहत की सांस ली है। इसके बाद खड़ंजा मार्ग बनवाया जाएगा।

ठेकेदार धर्मवीर ने बताया कि अधिक मजदूर लगाकर तेजी से काम करा रहे हैं। 10 दिन तक के अंदर कई गलियों में काम पूरा कर देंगे। ईओ सुशील कुमार दोहरे ने बताया कि संजय नगर की अन्य गलियों को भी पक्का कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें