फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने युवक को गोली मार कर लूटा

Fri, 19 May 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घ्‍ाायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
  रूरा रेलवे स्टेशन से गांव जा रहे एक युवक को बाबूपुरवा गांव के पास सूनसान इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर लूट लिया। जख्मी युवक को ग्रामीणों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां हालत डाक्टरों ने हैलट कानपुर रेफर कर दिया। घटना में अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। वहीं, एएसपी ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

 कस्बे के वचीत जसू गांव निवासी रंजीत सिंह भदौरिया इलाहाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है। दो दिन पहले उसके बेटे लड्डू गोपाल की तबियत खराब होने पर पत्नी रीना ने बुलाया था। गुरुवार को इलाहाबाद से वह घर आ रहा था। रूरा स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद पैदल ही गांव जा रहा था। बाबूपुरवा गांव के पास सूनसान इलाके में बाइक सवार दो बदमाश आए और पता पूछने के बहाने उससे छीना झपटी करने लगे। इस बीच बदमाशों ने रंजीत के सिर पर गोली मार दी। इसके बाद बदमाश उसका बैग लेकर फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने देखा की बाइक सवार दो युवक एक बैग लेकर भाग रहे थे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिला अस्पताल पहुंचे घायल युवक के पिता जगनंदन सिंह, भाई लल्ला भदौरिया ने बताया कि बैग में छह हजार रुपये व अन्य सामान था। जिसे बदमाश लूट ले गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें