फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाईदार के पुत्र ने सेवानिवृत्त फौजी को पीटा

Wed, 01 Mar 2017 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मारपीट का शिकार सेवानिवृत्त फौजी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मवईमुक्ता गांव निवासी एक सेवानिवृत्त फौजी को उसके बटाईदार के पुत्र ने लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी युवक को शांतिभंग के आरोप में  गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।
विज्ञापन



डेरापुर थाना के मवईमुक्ता गांव निवासी सेवानिवृत्त फौजी चंद्रभान ने अपने पांच बीघा खेत गांव के अमृतलाल को 35 हजार रुपये में एक वर्ष के लिए बलकट पर दिए थे। चंद्रभान ने फसलों की सुरक्षा के लिए कटीले तार लगवाए थे। पीड़ित ने बताया कि अमृतलाल का पुत्र सचिव चोरी के इरादे से खेत में लगे तार खोल रहा था


। इसकी जानकारी होने पर खेत पर पहुंचकर उसने तार खोलने से मना किया। इस पर सचिव ने लाठी से वार कर दिया। इससे उसके हाथ की हड्डी टूट गई और शरीर में चोटें आई हैं। घायल ने यूपी 100 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ कर थाने भेज दिया।
विज्ञापन



सेवानिवृत्त फौजी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। दरोगा सुनील कुमार ने बताया कि घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। वहीं आरोपी युवक को शांतिभंग के आरोप में न्यायालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें