फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में सात घायल

Mon, 07 Dec 2015 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई चार मार्ग दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर बताई गई है। तीन हादसे कसबे के मुगल रोड पर हुए। जबकि, चौथा हादसा जैतीपुर मार्ग पर मवई-भच्छन गांव के निकट हुआ।
विज्ञापन


पहली घटना मुगल रोड के रूपनगर गांव के सामने हुई। घुघुवा गांव निवासी राकेश सिंह (36) पुत्र मिश्री सिंह अपनी चाची रानी देवी (65) पत्नी तिलक सिंह को बाइक में बैठाकर जा रहा था। रूपनगर (घुघुवा) के सामने घने कोहरे में एक ट्रक उसकी बाइक में ठोकर मारता निकल गया। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। सीएचसी से उनको कानपुर रेफर किया गया है।

दूसरी घटना जहानाबाद रोड के परास गांव की बंबी के निकट हुई। शास्त्रीनगर (घाटमपुर) निवासी इरशाद (30) पुत्र अब्दुल शकूर दोपहर में बाइक से अपनी बहन के यहां जहानाबाद (फतेहपुर) जा रहा था। जैसे ही परास बंबी के निकट पहुंचा तभी तेज रफ्तार ट्रक उसे टक्कर मारता चला गया। इरशाद को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया, जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। डाक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई है।
विज्ञापन


मुगल रोड पर ही तीसरी दुर्घटना शाम तकरीबन 4 बजे हुई। ग्राम जरसेन, थाना मूसानगर (कानपुर देहात) निवासी चंद्रपाल उर्फ छोटका (30) पुत्र शिवराम पाल गांव के ही दिनेश उर्फ लखपती कश्यप (18) के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। मनकी घाट पुल के निकट कोई अज्ञात वाहन उनकी बाइक में ठोकर मारकर चला गया।

चौथी मार्ग दुर्घटना थाना सजेती क्षेत्र के मवई-भच्छन गांव के करियाझाल के पास हुई। स्योंदी-ललईंपुर गांव निवासी उज्वल सिंह (17) पुत्र अभिमन्यु सिंह और प्रांशू सिंह उर्फ ललऊ (15) पुत्र रमेश सिंह के साथ बाइक से इटौरा गांव से घर की ओर आ रहा था। मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर रोड के किनारे खड्ड में जा गिरी, हादसे में दोनों घायल हो गए। प्रांशू को सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें