फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम खोलने से पहले चेक करेंगे सील

Fri, 10 Mar 2017 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विकास भवन में प्रेक्षक माइक्रो आब्जर्बर को प्रशिक्षण देते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुवार को विकास भवन में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 के मतगणना कार्य को निष्पक्ष व शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए मतगणना कार्मिकों, माइक्रो आब्जर्बरों को निर्देश दिए गए। मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता पर चेतावनी दी गई। कर्मियों से कहा गया है कि ईवीएम की कंट्रोल यूनिट खोलने से पहले सभी सील चेक कर ली जाएं।
विज्ञापन



आगामी 11 मार्च को विधान सभा चुनाव की मतगणना पुलिस लाइन में होगी। इसके लिए विकास भवन आडिटोरियम में प्रेक्षक एनके खाखा, आरबी प्रजापति, विपिन मांझी, मधु के गर्ग व जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार रविकांत सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि माइक्रो आब्जर्बर समेत सभी कार्मिक मतगणना स्थल पर तैनात होकर कार्य करें। काउंटिंग सुपरवाइजर को फार्म-17 सी भरना होगा।


इस पर काउंटिंग एजेंट के हस्ताक्षर भी कराना जरूरी है। फार्म 17 सी के पार्ट 2 पर रिजल्ट नोट किया जाएगा। विधान सभावार कोई भी ईवीएम, बैलेट बाक्स को प्रेक्षक की ओर से वेरीफिकेशन किया जा सकेगा। इस दौरान आंकड़ों में फर्क नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि ईवीएम की कंट्रोल यूनिट खोलने से पहले सभी सील चेक कर ली जाएं। उनकी वीडियोग्राफी आदि करा ली जाए। यह भी सुनिश्चित कर लें कि जिस विधानसभा क्षेत्र की मतगणना टेबिल पर माइक्रो आब्जर्बर, मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक आदि मतगणना कार्मिक की उसी विधानसभा क्षेत्र में ड्यूटी लगी होनी चाहिए।


मतगणना एजेंटों को कंट्रोल यूनिट से प्राप्त परिणाम दिखा दिया जाए। मतगणना का विवरण प्रपत्र 17 सी दो भाग में भर कर दोनों में एजेंटों के हस्ताक्षर भी करा लें। मतगणना टेबिल पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध रहेंगी।


मतगणना सुबह  8 बजे से कार्य की समाप्ति जारी रहेगी। इस मौके पर एडीएम प्रशासन शिवशंकर गुप्ता, एडीएम वित्त एवं राजस्व अमर पाल सिंह, डीडीओ आरआर मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। -
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें