फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चला रहे अभियान, डग्गामार बेलगाम

Sat, 30 Jun 2018 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रूरा-बनीपारा मार्ग पर जेएसए पर लटकी सवारियां
विज्ञापन
कानपुर देहात। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को नसीहत भी दी जा रही है, लेकिन इसके बाद भी जनपद में डग्गामार वाहन सवारियों की जान जोखिम में डालकर फर्राटा भर रहे हैं। वहीं परिवहन विभाग इनपर लगाम लगाने में असमर्थ साबित हो रहा है।
विज्ञापन


अकबरपुर ओवरब्रिज, कानपुर-औरैया मार्ग, माती मुख्यालय के साथ ही रूरा, झींझक, डेरापुर, रसूलाबाद सहित जनपद के क्षेत्रों में डग्गामार वाहन यातायात नियमों की अनदेखी कर सवारियां ढो रहे हैं। डग्गामार वाहन चालक सवारियों को छत के ऊपर, साइड में लटकाकर चांदी काट रहे हैं और उनकी जान जोखिम में डाल रहे हैं।

यह स्थिति तब है जब परिवहन विभाग की ओर से गत माह यातायात जागरूकता पखवाड़ा मनाया गया था। इसमेें वाहन चालकों को जागरूक करने के साथ ही नियमों की अनदेखी करने पर चालान भी काटे गए थे। वहीं शासन की ओर से माह के प्रत्येक बुधवार को अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी विभाग डग्गामार वाहनों पर लगाम लगाने में असमर्थ साबित हो रहा है।
विज्ञापन


जनपद में डग्गामार वाहनों चालकों की लापरवाही के कारण ही दिन ब दिन सड़क हादसों की संख्या बढ़ रही है। डग्गामार वाहनों के प्रति विभाग की उदासीनता के कारण ही यह यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने से गुरेज नहीं कर रहे।  

  एआरटीओ प्रवर्तन संजीव कुमार ने कहा,  विभाग की ओर से टीम बनाकर जनपद में अभियान चलाया जा रहा है और नियमों की अनदेखी करने वालों का चालान के साथ जुर्माना भी किया जा रहा है। डग्गामार वाहनों पर लगाम लगाने के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें