कस्बे की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर आरटीओ चेकिंग के नाम पर हो रही ज्यादती से नागरिक परेशान हैं। दो दिन पहले इसी मुद्दे को लेकर मूसानगर रोड पर आरटीओ और जनता के बीच झड़प हुई थी।
उपजिलाधिकारी सुखवीर सिंह ने बताया कि मुख्य चौराहे के आसपास आरटीओ चेकिंग के नाम पर ट्रक और वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई रोकने के लिए अधिकारियों से वार्ता करेंगे।
शुक्रवार की दोपहर कसबे के कानपुर रोड स्थित डाकघर रोड के सामने लखनऊ जनपद की नंबर प्लेट लगी गाड़ी में सवार एआरटीओ दल-दल के साथ उपस्थित थे। एआरटीओ के दस्ते में शामिल सिपाही गुजरने वाले ट्रकों को रोककर कागजात चेक कर रहे थे। दस्ते में शामिल सिपाही ट्रक चालकों से हाथापाई भी कर रहे थे।
इस कार्रवाई से कईबार जाम लगने जैसी स्थिति बनी। रोड के किनारे स्थित दुकानदारों और वहां आने वाले ग्राहकों को असुविधा हुई। इसी तरह की कार्रवाई से नाराज भूतपूर्व सैनिक महासभा के लोगों ने विरोध जताया था। उन्होंने जैतीपुर रोड के पास मुगल रोड पर जाम लगाया था। कोतवाल के पहुंचने और बस्ती के भीतर आरटीओ चेकिंग न लगाए जाने का भरोसा देने पर लोग शांत हुए थे।