फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में युवक की मौत, चार घायल

Wed, 25 Apr 2018 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बाइक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भीतरगांव क्षेत्र की पुलिस चौकी बिरहर और साढ़ इलाके में अलग-अलग स्थानों पर तीन हादसों में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पहला हादसा बीते सोमवार की शाम पुलिस चौकी बिरहर के भरथुआ-निवादा मोड़ के पास रोड किनारे लगे लोहे के बोर्ड से टकराने के बाद एक युवक बाइक समेत खड्ढ में जा गिरा। कुछ देर बाद लोगों ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी। युवक का हेलमेट भी वहीं पड़ा था। जबकि, उसके सिर पर गंभीर चोट थी। पुलिस ने उसे तत्काल पड़ोसी कस्बा जहानाबाद (फतेहपुर) के अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। युवक के कब्जे से मिले मोबाइल से उसकी पहचान अमित प्रजापति (27) निवासी नौबस्ता कानपुर के रूप में हुई। परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

वहीं, दूसरा हादसा बारीगांव के निकट हुआ। ग्राम तेजपुर निवासी भीम यादव (22) अपने रिश्तेदार अनीस निवासी रनियां (कानपुर देहात) और ऊषा के साथ सरसी (साढ़) जा रहा था। बाइक अनीस चलाए था जबकि, भीम और ऊषा पीछे बैठे थे। रोड के चौड़ीकरण कार्य के चलते दोनों ओर पत्थर की गिट्टियां पड़ी हैं। जिससे बाइक बेकाबू होकर फिसल गई। हादसे में तीनों घायल हो गए बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। सीएचसी से अनीस और ऊषा को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


तीसरा हादसा बिरहर चौकी के असेनियां मोड़ के पास हुआ। मूसानगर कानपुर देहात निवासी मो.इदरीश बाइक से जा रहा था। बगल से निकले किसी वाहन की टक्कर लगने से वह बाइक समेत खड्ड में जा गिरा। उसे बेहोशी की हालत में पड़ोसी जहानाबाद (फतेहपुर) की सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें