शिवराजपुर क्षेत्र के भैसऊ गांव के सामने एक बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। बाइक सवार नरेंद्र वर्मा और नंदलाल निवासीगण कन्हैयापुर, शिवली गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों ने दोनों को सीएचसी भेजा। सीएचसी डाक्टरों हालत गंभीर होने पर दोनों को कानपुर रेफर कर दिया। बताया गया है कि दोनों बिना हेलमेट लगाए जा रहे थे।