घाटमपुर तहसील क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में हुई चार मार्ग दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। सभी हादसे बाइकें टकराने से हुए। हेलमेट न लगाए होने से चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए जिनको सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है।
पहली घटना बरीपाल और बावन गांवों के बीच हुई। बाइक से जा रहा बावन गांव निवासी सुमित कुमार (25) पुत्र भरतलाल दोपहर मेें बरीपाल जा रहा था। रास्ते में किसी वाहन की ठोकर से वह रोड पर गिर गया।
वहीं, पतारा-तिलसड़ा मार्ग पर गौरनपुर गांव के सामने दो बाइकें टकरा जाने से लाल बंगला (कानपुर) निवासी दीपक (32) घायल हो गया। उसे सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है।
इसी इलाके में हुई एक अन्य घटना में एक ही बाइक से छांजा गांव जा रहे सफाई कर्मचारी मनोज (35) और बाबूराम (40) घायल हो गए। तीसरी घटना में ब्लाक कर्मचारी दुर्गेश मिश्रा और राजेंद्र श्रीवास्तव घायल हुए।