फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से स्कार्पियो पलटी, छह घायल

Wed, 13 Jan 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर कसबे के कानपुर रोड पर तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर लगने से स्कार्पियो पलटकर खड्ड में जा गिरी। हादसे में कार में सवार छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


वहीं एक अन्य घटना में बाइक सवार रजबहे में जा गिरा। उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। सोमवार की देर रात हिरनी (पतारा) गांव के कुछ लोग किसी समारोह में शामिल होने के बाद स्कार्पियो से गांव वापस लौट रहे थे।


वह जैसे ही कानपुर रोड पर स्थित टेनापुर मोड़ के पास पहुंचे। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। स्कार्पियो पास ही खड्ढ में जाकर पलट गई।
विज्ञापन


उसमें सवार हिरनी गांव निवासी रवि गुप्ता (35), शिवलाल दिवाकर (40), छोटे (38), बड़े सिंह (50), रामविशाल यादव (55) और लोहा सिंह (35) समेत छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को रात में ही घाटमपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इधर, हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग  गया।

भीतरगांव समाचार प्रतिनिधि के अनुसार सरसौल विकास खंड क्षेत्र के महलिया गांव निवासी वंशी (29) पुत्र मोतीलाल बाइक से अपनी रिश्तेदारी में पतारा के गांव सिरोह-सरांय आया था। वहीं से गांव लौट रहा था।

 कसबे के पास स्थित धरमपुर बंबा में एक जगह पानी निकालने के पाइप पड़े हुए थे। वंशी की बाइक उनमें उछलने के बाद अनियंत्रित होकर रजबहे में जा गिरी।

लोगों ने उसे बाहर निकालने के बाद सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे कानपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें