फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में लोडर चालक की मौत

Sun, 31 Jan 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर के  कानपुर-सागर राजमार्ग पर गत शुक्रवार की देरशाम सड़क हादसे में लोडर चालक की मौत हो गई। वाहन की चपेट में आने से लोडर चालक जख्मी हो गया था। एनएच एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कानपुर-सागर राजमार्ग पर अलियापुर और अमौली गांवों के बीच सड़क पर जा रहे लोडर चालक को टक्कर मार दी। लोडर चालक गाड़ी में फंस गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। एनएच की एंबुलेंस में लादकर सीएचसी घाटमपुर लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना शुक्रवार की देरशाम 9 बजे के  आसपास हुई। देररात तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई। शनिवार की सुबह  युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही थी। तभी, उसके परिजन सीएचसी आए उन्होंने मृतक की शिनाख्त कर ली।
विज्ञापन


सजेती थाने के दारोगा प्रेमचंद्र ने बताया कि तलाशी में मृतक की जेब से 1719 रुपये, माचिस और एक चिलम बरामद हुई है। उसकी पहचान थाना कुरारा (हमीरपुर) के शिवनी गांव निवासी हरगोविंद (40) के रूप में हुई। लोडर में टक्कर मारकर भागे वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें