फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड दरोगा ने पड़ोसी को गोली मारी

Thu, 26 Apr 2018 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सीएचसी में भर्ती घायल जगदीश संखवार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
सजेती थानाक्षेत्र के रैपुरा गांव में घर से कुछ दूरी पर खड़े पेड़ से मवेशी बांधने के विवाद में रिटायर्ड दरोगा ने पड़ोसी को तमंचे से गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं, घायल को सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है।
गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद उर्फ लखन संखवार (63) पुलिस का रिटायर्ड दरोगा हैं। उसके पड़ोस में ही जगदीश संखवार का मकान है, दोनों के मकानों से कुछ दूरी पर खाली जमीन पड़ी है। जिस पर खड़े बबूल के पेड़ पर कब्जे को लेकर दोनों में विवाद चल रहा है। इधर, बुधवार की शाम करीब 4 बजे जगदीश संखवार (50) बबूल के पेड़ से मवेशी बांध रहा था। राजेंद्र ने इसका विरोध किया। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

ताव में आकर दरोगा ने पहले जगदीश पर फावड़े से हमला कर दिया और फिर तमंचा निकालकर गोली मार दी। गोली जगदीश की जांघ को चीरती हुई निकल गई। इसी बीच राजेंद्र वहां से सीधा थाने पहुंच गया और आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन

इधर, घायल को सीएचसी घाटमपुर में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हैलट अस्पताल (कानपुर) रेफर किया गया है। सजेती थानाध्यक्ष रविशंकर तिवारी ने बताया कि आरोपी राजेंद्र उर्फ लखन संखवार को हिरासत में ले लिया गया है। जबकि आरोपी से तमंचा और फावड़ा बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें