फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस के चिप में गाने लोड करने पर रिपोर्ट

Fri, 26 Feb 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी की अनुमति पत्र के बिना मोबाइल चिपों में अनाधिकृत तरीके से फिल्मों के नए गाने लोड करने के आरोप में पुलिस ने पारस कांप्लेक्स में एक मोबाइल दुकानदार कोे गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार की दोपहर टी सीरीज कंपनी के डिप्टी मैनेजर रफत अली और सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन


टीम ने मोबाइल शाप संचालक मोहम्मद जाहिद निवासी मोहल्ला शिवपुरी (घाटमपुर) को गिरफ्तार करने के बाद उसका लैपटॉप चेक किया तो टी सीरीज की कॉपीराइट वाले तमाम नई फिल्में जिनके गाने अभी रिलीज हुए हैं, उनको ग्राहकों की मोबाइल चिपों में लोड कर बेचने के प्रमाण मिले।

टीम लैपटॉप को कब्जे में लेने के बाद दुकानदार को साथ लेकर कोतवाली पहुंची। एसओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दुकानदार को गिरफ्तार करने के साथ ही उसका लैपटॉप सील कर थाने में जमा कर लिया गया है।
विज्ञापन


इधर, मोबाइल शॉप संचालक की गिरफ्तारी को लेकर अन्य दुकानदारों ने विरोध भी जताया। उनका कहना था कि कार्रवाई से पहले टी सीरीज कंपनी के अधिकारियों को सभी दुकानदारों को लाइसेंस संबंधी नियम की जानकारी देकर उसे बनवाने की पेशकश करनी चाहिए थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें