फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकरण से किसानों को सीधे मिलता है छूट का लाभ

Fri, 06 Nov 2015 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विभाग में पंजीकरण कराने वाले किसानों को कृषियंत्र, खाद, बीज रसायन और अन्य मदों में मिलने वाली छूट का लाभ उनके खातों में सीधे पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


गुरुवार को घाटमपुर विकास खंड के कुरसेड़ा गांव में आयोजित कृषि निवेश मेले में पंजीकरण के लाभ के साथ ही कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को अन्य उपयोगी जानकारियां  दीं।

कृषि निवेश मेले का उद्घाटन क्षेत्रीय सपा विधायक ने किया। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी डा. सरस कुमार तिवारी ने मुख्य अतिथि को बुके भेंटकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि कृषि विभाग में पंजीकरण अनिवार्य होने से पहले किसानों को मिलने वाली छूट का पूरा लाभ उनको नहीं मिल पाता था।
विज्ञापन


योजना के लागू होने के बाद अब छूट (सब्सिडी) का लाभ सीधा उनके खातों में पहुंच रहा है। विधायक ने कृषि मेले में लगे स्टालों का भी  निरीक्षण किया। सीएसए के पशुपालन विभाग से आए डा.पीके उपाध्याय ने पशुपालकों को दुधारू पशुओं में आक्सीटोसिन इंजेक्शन के जरिए दूध निकालने की प्रक्रिया को घातक बताया।

उन्होंने दुधारू और कमाऊ पशुओं को दिए जाने वाले संतुलित आहार और हरे चारे की उचित मात्रा के बारे में भी बताया।

सीएसए के कृषि वैज्ञानिक डा.पीएन अवस्थी ने सूखे की स्थिति में कम पानी में पैदा होने वाली गेहूं की उन्नतशील प्रजातियों पीबीडब्ल्यू 17, पीबीडब्ल्यू 621-50, पीबीडब्ल्यू 550, पीबीडब्ल्यू 343, के 307, के 9407 और एनडी 1014 के बारे में जानकारी प्रदान की। शस्य वैज्ञानिक श्रीकृष्ण यादव ने कार्बनिक खेती, मृदा परीक्षण और फसल चक्र की महत्ता को बताया।

कहा कि जिस खेत में दलहनी फसल चना-मटर के बाद अनाज गेहूं-जौ आदि बोएं। कृषि विषय वस्तु विशेषज्ञ लल्लूसिंह यादव, राजकीय बीज भंडार के प्रभारी रामनरेश सिंह भदौरिया, राधाकृष्ण, राकेश सिंह, अशोक कुमार, दुर्गा प्रसाद और सुरेंद्र साहू ने भी किसानों को कृषि क्षेत्र से संबंधित  उपयोगी जानकारियां दीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें