फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल में रेप की पुष्टि

Sat, 30 Jan 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां   के एक गांव में दुष्कर्म की शिकार छात्रा के मेडिकल परीक्षण में रेप की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को कोर्ट में दिये गए बयान में भी आरोप की पुष्टि की गई है। हालांकि नामजद तीनों आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


गुरुवार को रवि तिवारी, शिवशंकर और श्रीराम उर्फ वीरू के खिलाफ देवराहट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें रवि के खिलाफ शिवशंकर और श्रीराम की मौजूदगी में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।

बता दें कि गुरुवार की सुबह वह स्कूल जा रही थी। तभी छात्रा को तीनों आरोपी खेत में घसीट ले गए थे। जहां रवि ने छात्रा से बलात्कार किया था। थाना इंचार्ज उमाकांत ओझा ने बताया कि किशोरी के मेडिकल परीक्षण में रेप की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। आरोपी घरों से नदारत हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें