फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Thu, 08 Mar 2018 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
हादसे में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस चौकी साढ़ और बिरहर इलाके के अलग-अलग स्थानों पर हुई तीन मार्ग दुर्घटनाओं में अधेड़ की मौत हो गई। जबकि, आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पहला हादसा बिरहर पुलिस चौकी के एमनपुर मोड़ के पास हुआ। गांव चरई (मांझेपुर) थाना चांदपुर (फतेहपुर) निवासी रामसनेही विश्वकर्मा (42) साइकिल से अपने बहनोई रमेश विश्वकर्मा के यहां ऐमनपुर गांव जा रहा था। जैसे ही ऐमनपुर गांव के पहले मोड़ पर पहुंचा, तभी पीछे से एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में रामसनेही गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी कानपुर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बिरहर चौकी के दरोगा दयाशंकर वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

इधर, हादसे में बाइक सवार तीनों युवक अमन कुशवाहा (30), धर्मेंद्र कुशवाहा और संजय कुशवाहा निवासी भवानीसिंह का पुरवा, थाना जहानाबाद (फतेहपुर) भी घायल हो गए। तीनों कानपुर जा रहे थे। बाइक चालक धर्मेंद्र कुशवाहा हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने उनकी बाइक कब्जे में ले ली है। तीनों घायलों को उनके परिजन इलाज के लिए कानपुर ले गए हैं।


दूसरा हादसा पुलिस चौकी साढ़ के बरईगढ़ नहर पुल के पास हुआ। गांव पनौती, थाना बिंदकी (फतेहपुर) निवासी रोहित (20) अपनी मां शोभा (42) को बाइक पर बैठाकर ननिहाल साढ़ जा रहा था। तभी नहर पुल के पास बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। चालक ने बस भगाने की कोशिश की। जिससे एक अन्य बाइक सवार पवन सिंह और उसका बेटा ऋषभ (5) भी चपेट में आ गए और दोनों को हल्की चोटें आईं। यह देखकर चालक बस खड़ी करके भाग निकला। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।

तीसरी घटना पुलिस चौकी साढ़ के गंभीरपुर गांव के पास हुई। बाइक सवार राजकिशोर सिंह (36) रोड पार कर रहे कुत्ते की चपेट में आने से बाइक समेत रोड किनारे जा गिरा। हेलमेट न लगाने से उसके सिर पर गंभीर चोट आई। परिजन उसे इलाज के लिए कानपुर ले गए।
विज्ञापन

 
Next
AU ऐप में पढ़ें