फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और हवाओं से बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति

Sat, 28 Jan 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ख्‍ांभ्‍ाा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जोरदार बारिश, ओलावृष्टि व तेज हवाएं चलने से जिलेभर की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। तेज हवाओं से विद्युत लाइनों में फाल्ट आ गए। वहीं तेज हवाओं के चलते जैनपुर के पास विद्युत तार आपस में टकरा गए। इससे जंफर टूट गया। इसके चलते अकबरपुर सहित आसपास क्षेत्रों में मध्य रात्रि को गई बिजली पूरे दिन नहीं आई।
विज्ञापन


विद्युत कर्मी पूरे दिन लाइन की मरम्मत करते रहे। गुरुवार देर रात से मौसम का अचानक रुख बदलने से जोरदार बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने लगी। तेज हवाओं के चलते जैनपुर स्थित एक पेंट कंपनी के समीप विद्युत तार आपस में टकरा गए। जिसके कारण जंफर टूटने से अकबरपुर शहर सहित कोतवाली, माती रोड, शुक्ल तालाब, कटरा आदि दर्जनों गांवों की बिजली गुल हो गई। शुक्रवार को बारिश व तेज हवाओं का प्रकोप शांत होने के बाद विद्युत कर्मियों ने फाल्ट मरम्मत कार्य शुरू किया। जो पूरे दिन तेजी के साथ होता रहा। शाम को कड़ी मशक्कत के बाद फाल्ट दूर किया जा सका।

करीब 17 घंटे बाद अकबरपुर शहर की विद्युत आपूर्ति शुरू हो सकी। अकबरपुर क्षेत्र के विद्युत टीजीटू कुलवंत सिंह ने बताया कि तेज हवाओं से जैनपुर में तार आपस में टकरा जाने से जंफर टूट गया था। जिसकी मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। रूरा डिवीजन क्षेत्र में मुक्तापुर के पास सड़क किनारे 11 हजार  लाइन पर पेड़ गिर गए। इससे तार व क्लिपें टूट गई। इसके चलते बिजली बंद रही।
विज्ञापन




 तेज बारिश के चलते भर्थना से आने वाली 132 केवी विद्युत लाइन में भरथना-औरैया के बीच फाल्ट आ गई। इससे सिकंदरा, डेरापुर, झींझक, रसूलाबाद, डेरापुर क्षेत्र के करीब साढ़े पांच सैकड़ा गांवों की बिजली गुल रही। बिजली न आने से लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। भरथना पावर ग्रिड से औरैया व कानपुर देहात के जटियापुर, कठिका पाराषण केंद्र में 132 केवी विद्युत सप्लाई आती है।

वहीं जटियापुर पाराषण केंद्र से सिकंदरा, संदलपुर, डेरापुर क्षेत्र के करीब तीन सैकड़ा गांव जुड़े हैं। जबकि कठिका पाराषण केंद्र से झींझक व रसूलाबाद क्षेत्र के करीब ढाई सैकड़ा गांव जुड़े हैं। गुरुवार की रात तेज बारिश से भर्थना व औरैया के बीच 132 केवी लाइन में फाल्ट आ गई। इसके कारण गुरुवार रात 08:45 बजे विद्युत सप्लाई ठप हो गई। लगातार 18 घंटे तक सप्लाई ठप रहने से लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। जेई विद्युत उपकेंद्र सचिन यादव ने बताया कि लाइनों में काम चल रहा है देर रात तक आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें