फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से ट्रैक्टर एजेंसी कर्मी की मौत

Sat, 23 Apr 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिल्हौर। कोतवाली क्षेत्र के रहमतपुर गांव के सामने सड़क पर कर रहे एक ट्रैक्टर एजेंसी कर्मी को तेज रफतार बाइक सवारों ने जोरदार टक्कर मार दी। घायल को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कसबे के डाक बंगला रोड त्रिवेणी गंज बाजार निवासी दिनेश कुमार पांडे (50) रहमपुर स्थित एक ट्रैक्टर एजेंसी में कर्मी थे। रोज की तरह शुक्रवार को भी वह नियत समय से एजेंसी पहुंचे थे।

प्रत्यक्षदर्शियाें के मुताबिक ट्रैक्टर एजेंसी के ठीक सामने स्थित एक बीज भंडार की दुकान से पूछताछ के लिए दिनेश ककवन रोड पार कर रहे थे तभी अलियापुर से बिल्हौर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्क र मार दी।
विज्ञापन


दुर्घटना देख दौड़े लोगों ने बाइक सवारों को पकड़ लिया और दिनेश को निजी वाहन से सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अमरपाल सिंह ने बताया कि घायल को उपचार के लिए ले जाने की भगदड़ में बाइक सवार युवक भाग निकले लेकिन उनकी बाइक कब्जे में ले ली गई है। दिनेश के पुत्र अनुराग पांडे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें