पुलिस गिरफ्त में ड्राइवर, खलासी
- फोटो : अमर उजाला
भोगनीपुर क्षेत्र के इटावा रोड पर एक ट्रक से बड़ी मात्रा में उतारी जा रही शराब की पेटियों को बरामद किया। पुलिस ने 695 पेटियों में पैक देसी शराब के क्वार्टर बरामद किये। पकड़ी गई शराब पर महाराष्ट्र के रैपर लगे हैं। ट्रक चालक व क्लीनर को गिरफ्तार किया है। जबकि, ट्रक पर सवार चार अन्य लोग फरार हो गए। आबकारी अधिकारी ने अवैध शराब होने की पुष्टि की है।
कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनूप कुमार दुबे ने बताया कि बुधवार की देर रात एचसीपी अनिल सिंह चौहान, पुखरायां चौकी इंचार्ज अमर सिंह और देवीपुर चौकी इंचार्ज दिनेश यादव गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ट्रक को घेर लिया।
ट्रक चालक रायबरेली के सरेनी निवासी विनोद सिंह और खलासी ने जितेंद्र ने बताया कि मध्य प्रदेश से शराब की पेटियां लादकर भोगनीपुर में उतारना था। चार लोगों में से एक व्यक्ति शराब लदवाकर लाया था।
कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। मालूम हो कि इससे पहले भी पुखरायां और इटावा रोड पर मांचा मोड़ के पास अवैध शराब के कारोबार पकड़े जा चुके हैं।