स्थानीय रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म-एक पर बने ओवर ब्रिज के नीचे मंगलवार को पटरी चटक गई। जानकारी होने पर काशन उसकी मरम्मत के दौरान कॉशन लगाकर ट्रेनों को 30 किलोमीटर की गति से गुजारा गया।
रेलवे के प्वाइंट मैन मनोज कुमार ने मंगलवार की सुबह चटकी पटरी देखकर स्टेशन मास्टर देवेंद्रसिंह को जानकारी दी। सिग्नल विभाग के ईएसएम अनुराग अग्निहोत्री और एसएसई ईश्वरदास गैंग मैन की टीम भी पहुंची। चटकी पटरी की मरम्मत कर ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा गया। इसके बाद 11.50 से 1:50 के बीच ब्लॉक लेकर पटरी की बेल्डिंग कराई गई।
झांसी की ओर से आने वाली पैसेंजर, एलटीटी और एक मालगाड़ी को प्लेटफार्म-2 पर लेकर कानपुर की ओर रवाना किया गया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि ठंड के कारण पटरी का जोड़ चटकने का अनुमान लगाया गया। मरम्मत के बाद सामान्य रूप से ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया।