फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरौर ने पुखरायां और बांदा ने बरौर टीम को हराया

Sat, 04 Feb 2017 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
वॉलीबाल में जौहर दिखाते खिलाड़ी।
विज्ञापन
कस्बे के पटेल विद्यापीठ महाविद्यालय में दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की टीमों के अलग-अलग फाइनल मैच खेले गए। बरौर ने ग्रामीण और बांदा टीम ने शहरी क्षेत्र का फाइनल मैच जीता।
विज्ञापन


पहले फाइनल मैच मे महाविद्यालय बरौर की टीम से पुखरायां का मुकाबला हुआ, जिसमें बरौर की टीम ने पुखरायां की टीम को 25-23 और 25-21 अंकों से सीधे हरा दिया। वहीं दूसरा फाइनल मैच बांदा और महाविद्यालय बरौर की टीम से हुआ, जिसमें बांदा की टीम ने बरौर की टीम को 25-16 और 25-15 सीधे सेटों में हरा दिया।

ग्रामीणांचल में रविदास बोनी को मैन आफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। वहीं शहरी क्षेत्र में बांदा के खिलाड़ी विकास को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। मैच में एसपी सचान्र, प्रताप सिंह, अजीत चतुर्वेदी ने निर्णायक भूमिका निभाई। जेडी सचान व नागेश ने कमेंट्री की। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य राघवेंद्र द्विवेदी और वेदप्रकाश आर्र्य, सोनेलाल सचान, गजराज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें