फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा शक्ति को पूरी ताकत से जुटने की अपील

Mon, 04 Jan 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर कस्बे के मूसानगर रोड पर स्थित गेस्ट हाउस में समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में युवाओं को विधानसभा चुनाव 2017 के मिशन में पूरी ताकत के साथ जुटने की अपील की गई।
विज्ञापन


वक्ताओं ने दावा किया कि इस बार फिर से युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बननी तय है।
उप्र पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य सोमवती संखवार ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अगुवाई में प्रदेश का निरंतर विकास हो रहा है।

युवा वर्ग के लिए प्रदेश सरकार के लिए नौकरियों और रोजगार के पर्याप्त अवसर प्रदान किए हैं। अध्यक्षता कर रहे लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने बताया कि पार्टी के निर्देश पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए युवाओं की टीम सक्रिय है।

कार्यक्रम के संयोजक प्रशांत बाजपेई (गोपाल) ने दावा किया कि बड़ी संख्या में युवा सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन में अजमेरी सिद्दीकी, आमिर जैदी, राजकुमार, अनिल यादव, इस्लाम कुरैशी, बलवंत निषाद, सर्वेश कुमार पांडेय, तेजप्रकाश, हितेश द्विेदी, सलमान खान, सोमसिंह और श्यामबाबू आदि मौजूद थे
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें