फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटकता मिला गर्भवती महिला का शव

Fri, 14 Apr 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
माौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलपुर थाना क्षेत्र करियाझाला गांव में संदिग्ध हालात में कमरे में छत के कुंडे से एक गर्भवती महिला का  शव लटका पाया गया। पति की सूचना पर गांव पहुंची झींझक चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के भाई ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


करियाझाला गांव निवासी मंजू (35) पत्नी राजकुमार का शव सुबह कमरे की छत में लगे कुंडे में दुपट्टा के सहारे लटका मिला। पति राजकुमार जब घर में गया तो आसपास के लोगों को सूचित किया। वहीं, बहन के मौत की खबर पाकर भाई प्रकाश चंद्र निवासी वाराप्रताप पुर थाना बिठूर कानपुर नगर भी गांव पहुंच गए। प्रकाश ने बताया की उसकी बहन का विवाह मार्च 2007 में करियाझाला गांव निवासी राजकुमार संग हुआ था।

आरोप लगाया कि राजकुमार अक्सर बहन से मारपीट करता था। कहा कि बहन की हत्या कर शव को फांसी पर  लटकाया गया है। उसने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर देने की बात कही। झींझक चौकी के दरोगा रामचंद्र पाल ने बताया कि घटना की फ ौती सूचना दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें