फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर डेवलपमेंट के तहत बनेगा माडल टाउन

Fri, 21 Oct 2016 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुखरायां में सर्वे करते विभागीय अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पावर डेवलपमेंट स्कीम के तहत नगरपालिका को जगमग किया जाएगा। इसके लिए गुरुवार को माडल ट्रांसफार्मर लिमिटेड कंपनी के अभियंता आनंद सिंह ने सर्वे किया। बताया कि कस्बे में 100 केवी के 17 ट्रांसफार्मर और 250 केवी के पांच ट्रांसफार्मर रखे जाएंगे। वहीं 10 किलोमीटर एलटी विद्युत लाइन बिछाई जाएगी। एक 400 केवी की मोबाइल ट्राली रहेगी।
विज्ञापन



विद्युत उपखंड अधिकारी अनिल आहूजा ने बताया कि पुखरायां को विद्युत विभाग की ओर माडल टाउन बनाया जाएगा। इसके प्रस्ताव की कार्य योजना दो वर्ष पूर्व बनाकर शासन को भेजी गई थी। जिसका सर्वे गुरुवार को कराया गया। कस्बे के 15 किलोमीटर जर्जर तार भी बदले जाएंगे। एक नया फीडर कस्बे के लिए बनेगा।


कस्बे में सुखाई तालाब हनुमान मंदिर, नाथू तालाब, बर्तन बाजार, वार्ड नंबर सात, वन विभाग, वार्ड नंबर एक में 250- 250 केवी के ट्रांसफार्मर रखे जाएंगे।


वहीं टेलीफोन एक्सचेंज के पास, वार्ड नंबर 13, वार्ड नंबर 14, मेन रोड, नईबस्ती, नोनापुर रोड के पास, मेन रोड अहरौली मोड़, वार्ड नंबर छह, वार्ड नंबर 14, वार्ड नंबर 18, पुरानी बस्ती, पुलिस चौकी के पास, पटेल चौक, टाकीज गली के पीछे 100- 100 केवी के ट्रांसफार्मर रखे जाएंगे। सर्वे के दौरान अवर अभियंता बलराम सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें