फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक मेस में बैठकर भोजन करेंगे पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सजेती (घाटमपुर)। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंत देव तिवारी ने थाना सजेती में नवनिर्मित आधुनिक मेस का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अब पुलिस कर्मी साफ-सुथरी जगह पर बैठकर भोजन करेंगे। मेस का निर्माण नेयवेली पावर प्लांट की सहयोगी कंपनी एलएंडटी की ओर से कराया गया है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रदुम्न कुमार सिंह और सीओ रवि कुमार सिंह सहित निर्माण कंपनी के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि ब्रिटिश हुकूमत के दौरान निर्मित थाने की मेस जर्जर होने के साथ ही निष्प्रयोज्य हो गई थी। जिसके चलते नई मेस की जरूरत थी। जिसका निर्माण नेयवेली पावर प्लांट की ओर से करवाया गया है।
सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विधिवत पूजन करने के बाद मेस का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने सहयोगियों के साथ मेस में बैठकर भोजन भी किया। एसओ ने बताया कि मेस में पुलिस कर्मियों के बैठकर भोजन करने के लिए हाल में कुर्सी और मेज डलवाए गए हैं। जबकि, खाना पकाने के लिए किचेन शेड अलग बनवाया गया है।
विज्ञापन

मेस के उद्घाटन पर घाटमपुर कोतवाल ज्ञान सिंह, साढ़ थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार रावत के अलावा शहर से आए सीओ राजेश पांडेय और अन्य अधिकारी भी थे। वहीं, स्थानीय स्तर पर सजेती ग्राम प्रधान वेदप्रकाश सचान, पूर्व प्रधान रामकरन सिंह, जिला पंचायत सदस्य पति कुक्कू सचान, श्यामसुंदर दीक्षित और मदुरी के पूर्व प्रधान विश्वपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें