फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा युवक की तलाश में पुलिस ने दबिश दी

Sun, 31 Jan 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर नौबस्ता क्षेत्र के  चंदन नगर (गल्ला मंडी) इलाके से शुक्रवार की देररात मंगलामुखी ने एक युवक को अगवा कर लिया। युवक ने शनिवार सुबह परिजनों को घाटमपुर के जहानाबाद रोड पर एक जगह होने की सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके बताए जगह पर तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला। चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि काफी तलाश के बाद भी इनोवा नहीं मिली। बताया कि युवक का फोन लगातार कवरेज एरिया से बाहर बता रहा है।

उमाशंकर प्रजापति ने बताया कि उसके पुत्र शुभम उर्फ शालू प्रजापति (22) का शनिवार को तिलक समारोह था। श्यामनगर (कानपुर) से तिलक आया था। समारोह खत्म होने के बाद शुभम अपने दोस्तों को रोड तक छोड़ने गया था। वापस घर की ओर लौटने ही वाला था। तभी उसके पास काले रंग की इनोवा आकर रुकी जिसमें छह-सात मंगलामुखी सवार थे।
विज्ञापन


उन्होंने शिवम को जबरन पकड़कर इनोवा में बैठा लिया। शुभम वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। शनिवार की दोपहर तक युवक का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। दोपहर बाद 3:30 बजे शुभम ने मोबाइल नंबर 7071643069 से अपने पिता के मोबाइल नंबर 8574479672 पर फोन करके बताया कि वह घाटमपुर के जहानाबाद रोड पर एक जगह पर मौजूद है। मंगलामुखी  काले रंग की इनोवा में उसे रखे हैं, जिसमें पर्दे पड़े हैं।

उसी के भीतर बंधक बना रखा है। बताया कि मंगलामुखी ढाबे में चाय पीने चले गए हैं तभी, मौका देख वह फोन कर रहा है। उमाशंकर ने पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। घाटमपुर चौकी इंचार्ज जहानाबाद रोड पर काले रंग की इनोवा तलाशने में जुट गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें