फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन लेकर शौचालय निर्माण न करवाने वालों पर पुलिस का शिकंजा

Mon, 01 Oct 2018 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शौचालय निर्माण में लापरवाही करने पर चेतावनी देते जिला प्रेरक व पुलिस।
विज्ञापन
शिवली। दो अक्तूबर को जिले को खुले में शौचमुक्त करने की कवायद चल रही है। इसके क्रम में शौचालयों के निर्माण के लिए पुलिस का सहारा लिया गया है। धन लेकर निर्माण न कराने वाले लाभार्थियों को पुलिस कार्रवाई की चेतावनी दे रही है। मैथा ब्लाक के कई गांवों में पुलिस पहुंची जिससे लाभार्थियों में हड़कंप मच गया।  
विज्ञापन


स्वच्छता अभियान को पूरा करने के लिए पंचायतीराज विभाग ने पुलिस के साथ गांवों का दौरा शुरू किया है। कर्मचारियों की बात न मानने वाले ग्रामीणों को पुलिस कार्रवाई की चेतावनी दे रही है। रविवार को बाघपुर, शोभन व असई गांव में शौचालय का पैसा लेने के बाद भी समय से काम पूरा न कराने वाले लाभार्थियों को कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

जिला परियोजना समन्वयक, स्वच्छता प्रदीप, खंड प्रेरक आशीष दीक्षित पुलिस बल लेकर गांव में गए। वहां रुपये लेकर निर्माण में हीलाहवाली करने वालों को पुलिस ने कार्रवाई की चेतावनी दी गई। खंड प्रेरक आशीष दीक्षित ने बताया कि शोभन गांव में 16 व बाघपुर गांव 30, असई में 23 लोगों ने धनराशि लेकर भी शौचालय नहीं बनवाया।
विज्ञापन


पुलिस के साथ अधिकारियों के पहुंचने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। डीपीआरओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि धन लेकर शौचालय निर्माण न कराना सरकारी धन का दुरुपयोग है। अभी चेतावनी दी गई है, आगे मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें