फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत युवती व दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Sun, 19 Mar 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
‌िगगिरपऊफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घाटमपुर कोतवाली पुलिस ने डेरापुर थाना क्षेत्र के नुनारी गांव में छापा मारकर अपहृत युवती को बरामद कर लिया। पुलिस ने अपहरण मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। युवती समेत दोनों आरोपियों को पुलिस साथ ले गई है।      
विज्ञापन


कानपुर नगर की घाटमपुर कोतवाली के कमंडलपुर गांव निवासी ममता (19 ) पुत्री बाबूलाल 28 जनवरी को लापता थी। युवती के पिता ने रिश्तेदार डेरापुर थाना क्षेत्र के नुनारी गांव निवासी धीरज कुमार पुत्र राज करण कुशवाहा, बहनोई धर्मेंद्र पुत्र जगन्नाथ निवासी परहौली थाना मंगलपुर व महिला रोशन देवी पर षड्यंत्र रचकर पुत्री का अपहरण करने की रिपोर्ट 24 फरवरी को घाटमपुर कोतवाली में दर्ज कराई थी। मुकदमे की विवेचना दरोगा दृगपाल सिंह कर रहे थे।

मुखबिर की सूचना पर दरोगा दृग पाल सिंह ने डेरापुर थाने पहुंचकर नुनारी हल्का के एसआई रामजीत के साथ नुनारी गांव पहुंचकर चिह्नित मकान पर दबिश देकर आरोपी धीरज कुमार और धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर धीरज ने युवती के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने युवती को मकान से बरामद कर लिया। दरोगा दृगपाल सिंह ने बताया कि उक्त आरोपियों के साथ-साथ एक महिला व दो अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। घाटमपुर पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों व बरामद युवती को साथ ले कर चली गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें