फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पिटाई से ट्रक चालक की मौत, बवाल

Sat, 19 Mar 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
विज्ञापन
पु‌लिस उत्‍पीड़न
विज्ञापन
चोरी के शक में पुलिस की पिटाई से बरौर थाने में बंद एक ट्रक चालक की देरशाम मौत हो गई। पुलिस ने गुपचुप ढंग से युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पर गुस्साए ग्रामीणों ने थाने का घेरावकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन



डीआईजी नीलाब्जा चौधरी ने बताया कि पुलिस हिरासत में युवक की मौत हुई है। मामले में जांच करवाई जाएगी। एसओजी टीम, बरौर थाने का एसओ, हेड मोहिर्रर और संतरी निलंबित होंगे। इधर, ग्रामीण मुआवजे की मांग कर थाना घेरे हुए थे।


बता दें कि बरौर क्षेत्र के केशी गांव निवासी जीशान (35) ट्रक ड्राइवर था। गुरुवार को कानपुर नगर से ट्रक लेकर औरैया जा रहा था। रास्ते में कानपुर देहात के बारा जोड़ के पास एसओजी टीम ने जीशान को पकड़ लिया। वहां से मारते-पीटते बरौर थाने ले गए थे।
विज्ञापन



पिता मुनीर का कहना है कि पुलिस ने पुत्र पर चोरी का आरोप लगाकर थाने में मारपीट कर मारडाला। मृतक की मां अकीला और परिजनों रो-रोकर बेहाल रहे। शुक्रवार की शाम चालक की मौत की सूचना लगते लोग सड़क पर उतर आए, और बरौर थाना का घेरावकर नारेबाजी करने लगे।


एसपी पुष्पांजलि, एएसपी ऋषिपाल सिंह, एसडीएम जयनाथ सिंह यादव पहुंच गए। थाना इंचार्ज वीपी पांडेय का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ट्रक चालक के पिता मुनीर की तहरीर पर एसओजी प्रभारी संतोष सिंह, एसओ वेद प्रकाश पांडेय और एसआई संतोष अवस्थी के खिलाफ मारपीट व हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें