स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते जिला निर्वाचन अधिकारी व अन्य अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनावों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार रविकांत सिंह ने शनिवार को विधानसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए सभी निर्वाचन कार्मिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सभी टीमें सक्रिय रहकर कार्य करें।
उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के जिन कक्षों में सेेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी को प्रशिक्षण दिया जाना है।
प्रशिक्षण स्थल व मतगणना स्थल का निरीक्षण प्रेक्षक के साथ अन्य उच्चाधिकारी भी करेंगे। इसमें किसी भी प्रकार की कोई कमीं न रहे। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी व एसपी प्रभाकर चौधरी ने मतगणना स्थल स्टेडियम में बनाए गए स्ट्रांग कक्ष व हाल का निरीक्षण किया।
उन्होंने निर्देश दिए कि एजेंट सुरक्षा कर्मियों, मतगणना कार्मिकों के लिए स्थल ठीक से बने। अधिकारियों ने अकबरपुर डिग्री कालेज में 25 जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस स्थल का निरीक्षण किया। इस मौके पर सीडीओ कृष्ण कुमार गुप्ता, एडीएम प्रशासन शिवशंकर गुप्ता, एडीएम वित्त अमर पाल सिंह, डीडीओ आरआर मिश्रा, डीसी मनरेगा सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।