फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदाई से कई स्थानों पर पाइप लाइनें लीकेज

Tue, 18 Oct 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
रसूलाबाद के मुख्य चौराहे के आसपास मार्गों के चौड़ीकरण के चलते लगभग एक पखवारे से जलापूर्ति बाधित पड़ी है। खुदाई से पाइप लाइनें कई जगह लीकेज हो गई हैं। घरों में केवल एक बार ही पेयजलापूर्ति हो रही है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कसबा निवासी ओमप्रकाश चौबे, शशिकांत, रुपनारायण बाजपेई आदि लोगों ने बताया कि एक पखवारे से कस्बे में केवल सुबह 6 बजे से 8 बजे तक ही जलापूर्ति की जा रही है। दोबारा आपूर्ति  अगले दिन दी जा रही है।

त्योहार के इस सीजन में घरों की लिपाई, पुताई, सफाई के कामों में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही। नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक अमित कुमार ने बताया कि लोकनिर्माण विभाग नगर के मुख्य चौराहा के सौंदर्यीकरण के काम में लगा है। नाला आदि खुदवाए जा रहे हैं। जगह-जगह की गई खुदाई से पाइप जगह-जगह टूट जाने से लीकेज की समस्या हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है। लीकेज ठीक होने पर दोनों समय पानी दिया जा सकेगा। समस्या का शीघ्र निराकरण कराकर जलापूर्ति ठीक कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें