फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिन कोड पूछ कर एटीएम से 14 हजार निकाले

Mon, 16 Nov 2015 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर में  फोन से एटीएम का पिन कोड नंबर पूछने के बाद टप्पेबाजों ने एक महिला के बैंक खाते से 14 हजार रुपये निकाल लिए। ठगी होने की जानकारी मिलने पर महिला रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली आई।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला साइबर क्राइम सेल से संबंधित होने के चलते उसकी रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया। क्षेत्र के भदरस गांव निवासी सुशीला पत्नी बाबूलाल ने बताया कि उसका घाटमपुर कसबे के बैंक आफ बड़ौदा में खाता है।

रविवार की दोपहर करीब एक बजे मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम विभाग से संबंधित बताया। कहा कि उसका एटीएम बंद हो रहा है।
विज्ञापन


दोबारा चालू कराने के लिए इसी नंबर पर एसएमएस भेजकर एटीएम का कोड बताना होगा। सुशीला ने बताया कि वह फोन करने वाले के झांसे में आ गई। अपने पुत्र की मदद से उसने मोबाइल पर कोड नंबर लिखकर भेज दिया।

इसके कुछ मिनट बाद ही कृमश: 2000, 1000, 1500, 5000, 1500 और 3000 कुल 14 हजार रुपये निकाल लिए।
मोबाइल पर खाते से रुपये निकाले जाने के मैसेज देखकर सुशीला के होश उड़ गए।

बैंक में संपर्क किया तो उसे ठगी का शिकार होने का पता चला। सुशीला अपने बेटे के साथ रिपोर्ट लिखाने कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने मामला साईबर क्राइम से संबंधित बताकर कोतवाली (कानपुर) में मुकदमा दर्ज कराने की सलाह दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें