फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदारी व भ्रष्टाचार पर प्रतिभागियों ने रखा प्रभावी पक्ष

Sat, 05 Nov 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बच्चों को पुरस्कृत करते अधिकारी व प्रधानाचार्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत एचपीसीएल की ओर से ईमानदारी को प्रोत्साहन व भ्रष्टाचार उन्मूलन में जन सहभागिता को लेकर वाद-विवाद  प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने विचार रखे। इस दौरान 20  छात्रों को प्रभावी तरीके से पक्ष रखने पर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन



शुक्रवार को ररुवा स्थित फूलेश्वर महादेव इंटर कालेज में एचपीसीएल की ओर से वाद-विवाद प्रतियोगिता में 58 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं ने भ्रष्टाचार व ईमानदारी को लेकर अपने विचार रखे।


प्रतिभागियों ने भ्रष्टाचार को गंभीर अपराध बताते हुए ईमानदारी  को मनुष्य का सबसे बड़ा गहना बताया। वहीं छात्र आयुष तिवारी ने कहा कि  ईमानदारी को न बेचा जा सकता है और न ही उसे खरीदा जा सकता है। कक्षा ग्यारहवीं के छात्र कुलदीप सिंह ने कहा कि सरकार से दी जाने वाली योजनाओं में भ्रष्टाचार व्याप्त है। प्
विज्ञापन



रतियोगिता में अधिकांश छात्रों ने ईमानदारी से किए गए कार्यों में सर्वोन्मुखी कार्यों की बात कही। इस दौरान प्रभावी पक्ष रखने पर 20 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता  में सुदीप घोष, प्रधानाचार्य मंजू सिंह, प्रबंधक महेश सिंह, उत्तम यादव,  अमर गुप्ता, शिवा निगम, श्वेता शर्मा, मधुरेश शुक्ला, आलोक द्विवेदी,  नरेंद्र सिंह, जयचंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें