फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौसाना नहर पर वैकल्पिक पुल बनना शुरू

Sat, 23 Jul 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तेज बहाव में बहा वैकल्पिक पाइप पुल
विज्ञापन
शिवराजपुर के भौसाना पुल से जुड़े दर्जनों गांवों के ग्रामीणों के लिए खुशखबरी है। निचली गंग नहर के क्षतिग्रस्त पुल के समीप ही पीडब्लूडी ने लोहे के पुल का निर्माण शुरू करा दिया है। जल्द ही नहर पुल से हल्के वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन



अमर उजाला की पहल के बाद लोक निर्माण विभाग ने शिवराजपुर-शिवली मार्ग के भौसाना नहर पुल के समानांतर बने वैकल्पिक पाइप पुल के बह जाने के बाद अब मजबूत पीपा (कैप्सूल) पुल निर्माण का काम श्ुारू कराया है। लोहे के कई कैप्सूल भौसाना के करीब उतारे जा चुके हैं। विभागीय कर्मचारियों की मानें तो एक सप्ताह के अंदर ही पुल से आवागमन चालू हो जाएगा।

पुल तेज बहाव के बाद भी नहीं बहेगा और सभी हल्क वाहन इस पुल से गुजर सकेंगे। मालूम रहे कि काफी पुराना भौसाना नहर पुल करीब एक वर्ष पहले क्षतिग्रस्त हो गया था, तब जिला प्रशासन ने इससे गुजरने पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन


इससे गौरी अभयपुर, कीरथपुर, बरामतपुर, बिकरू, सुज्जा निवादा, बसेन, बोझा, बसेन, जादेपुर सहित दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीणों, किसानों और व्यापारियों का आना-जाना मुश्किल हो रहा था, इसके बाद पीडब्लूडी ने क्षतिग्रस्त पुल के समीप ही पाइप पुल बनाया गया, लेकिन नहर के तेज बहाव में वह कुछ ही दिनों में बह गया।

इससे शिवराजपुर-शिवली मार्ग से गुजरने वाले वाहन जान जोखिम में डालकर फिर से क्षतिग्रस्त पुल से गुजरने लगे। इस पुल से कानपुर नगर, कन्नौज, औरैया और कानपुर देहात जनपदों के लोगों का आवागमन होता है। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद इस ओर विभागीय अधिकारियों का ध्यान गया।

लोक निर्माण विभाग के बिल्हौर सर्किल के जेई प्रकाश सिंह ने बताया कि 25 जून को जल्द से जल्द पाइप पुल के निर्माण का आश्वासन दिया था जिसके बाद पुल का निर्माण शुरू हुआ। उप जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि पुल के निर्माण के लिए लगातार कर्मचारी लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें