फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरासिन डिपो में मिली गड़बड़ी, लाइसेंस सस्पेंड

Sun, 03 Apr 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जांच करते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 कोटेदारों को दो महीनों से किरासिन की आपूर्ति न होने संबंधी अनियमितता मिलने पर साढ़ स्थित हीरो आयल कंपनी का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की छापेमारी के दौरान स्टाक और सप्लाई रजिस्टर भी डिपो संचालक नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन


शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (नर्वल) अमित बंसल ने हीरो आयल कंपनी छापा मारा। मालूम हो कि इसी डिपो से भीतरगांव विकास खंड के राशन कोटेदारों को किरासिन  का स्टाक दिया जाता है।

इधर, बीते दो महीनों से डिपो संचालक गुरुशरण सिंह ने किसी भी कोटेदार को किरासिन का स्टाक नहीं उठवाया था। इसकी शिकायत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से की गई थी। छापेमारी के दौरान तहसीलदार विनीत मिश्रा और खाद्य निरीक्षक अमरेंद्र त्रिपाठी भी थे।
विज्ञापन


डिपो पर किरासिन से भरे दो टैंकर खड़े थे। जबकि, डिपो संचालक  नदारद था। अधिकारियों ने तेल से भरे टैंकरों में स्टाक की नाप कराने के साथ ही जब डिपो के टैंकर में तेल के स्टाक की माप करवाई तो वह खाली मिला।

इसी दौरान डिपो संचालक गुरुशरण सिंह आ गया । टीम ने उससे दो महीने का सप्लाई रजिस्टर मांगा गया तो वह नहीं दिखा पाया। जिसपर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने डिपो को निलंबित करने की संस्तुति के साथ रिपोर्ट डीएम को भेजने के निर्देश दिए हैं। राशन कोटेदारों ने बताया कि इससे पहले भी कईबार गुरुशरण सिंह की दुकान अनियमितता बरतने के आरोप में निलंबित हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें