डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला
प्र्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को पार्टी जिला कार्यालय पर हुई बैठक में नोटबंदी से आम जनमानस को रही परेशानी पर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया। इसके बाद पैदल मार्च करते हुए कांग्रेसियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
सोमवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष नीतम सचान ने कहा कि भ्रष्टाचार व कालेधन पर नकेल लगाने के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा प्रयास करती रही है।
उन्होंने मोदी सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि इस अभियान की आड़ में आम लोगों, किसानों व मजदूरोें की समस्याओं को भटकाने का काम कर रही है। इससे लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है।
उन्हाेंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि नोटबंदी के फैसले को वापस लिया जाए और बैंकों में पर्याप्त धन मुहैया कराए जाए। इससे जनता को राहत मिले। इस मौके पर हरि प्रसाद कुशवाहा, देवेंद्र पांडेय, राम सनेही कमल, रामू दीक्षित, रामबली सिंह, चंद्र प्रकाश चंदू, अरविंद कमल, महेश कुशवाहा, रामनरेश कठेरिया आदि मौजूद रहे।