फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार्ज न देने पर पूर्व ग्राम सचिव निलंबित करने के आदेश

Thu, 29 Sep 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लोहिया आवास का सत्यापन करते जिला विकास अधिकारी राजितराम मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला विकास अधिकारी राजितराम मिश्र ने मैथा ब्लाक के लोहिया समग्र ग्राम में बुधवार शाम चौपाल लगाकर विकास कार्यों की समीक्षा की। ग्राम विकास अधिकारी राजेश यादव को ब्योरा न देने पर लताड़ लगाई।
विज्ञापन


इस पर ग्राम विकास अधिकारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में तैनात रहे ग्राम सचिव  शिवनारायन कश्यप ने चार्ज नहीं दिया है। इतना सुनते ही डीडीओ का पारा चढ़  गया। उन्होंने राजेश यादव से पूर्व सचिव की लिखित शिकायत देने की बात कही। ग्राम सचिव राजेश यादव ने लिखित में चार्ज न देने की बात कह दी। इस पर डीडीओ ने पूर्व ग्राम सचिव शिवनारायन कश्यप को निलंबित कर दिया।


वहीं सत्यापन के दौरान जिला विकास अधिकारी को कई लोहिया व इंदिरा आवास अपूर्ण मिले। उन्होंने आवासों को पूर्ण कराने का आदेश दिया। सफाई  कर्मी कमल के न आने की शिकायत ग्रामीणों ने की। मनरेगा मजदूर रामू ने काम कराने के बाद पैसे न देने की शिकायत की। इस मौके पर बीडीओ सौरभ  वर्नवाल, ग्राम प्रधान शिवचरन मिश्र, बीडीसी सदस्य सतीश अवस्थी आदि मौजूद थे। हालांकि शिवनरायन कश्यप ने बताया कि चार्ज का सामान राजेश यादव के कमरे पर रखवा दिया था, जबकि राजेश यादव ने इससे साफ इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें