फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू से नहीं हुई एक भी मौत - सीएमओ

Wed, 28 Sep 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सीएमओ डा. अनीता ‌सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनीता सिंह ने कहा है कि जिले में सामान्य बुखार को भी डेंगू मानते हुए जनसामान्य में घबराहट की स्थिति है। ऐसी स्थिति में लोगों को जागरूक करने के निर्देश सीएचसी, पीएचसी के अधीक्षकों को दिए हैं।
विज्ञापन



सीएमओ ने सोमवार को पत्रकारवार्ता में बताया कि बुखार आने की स्थिति में घबराहट से बचें। मरीज को हवादार कमरे में लिटाकर उसे साफ  कपडे़ की गीली पट्टी चढ़ाएं। निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

जनपद में कुल 77 मामले डेंगू के मिले हैं, जिनमें विकासखंड अकबरपुर में 22, झींझक में 3, डेरापुर में 1, मलासा में 6, अमरौधा में 26, रसूलाबाद में 8, राजपुर, संदलपुर, सरवनखेड़ा में 1-1 मामला रहा। इनमें सत्यापन में 20 मामलों में डेंगू होने की पुष्टि जांच के दौरान हुई है।
विज्ञापन


शेष मामलों में जांच की जा रही ह।ै अभी तक 7 मामले गैर जनपदों से आए मरीजों के भी पाए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि डेंगू से अभी तक जनपद में मौत की कोई पुष्टि नहीं हुई है।


उन्होंने कहा कि जनपद के सभी चिकित्सालयों में पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता है। लोगों से अपील की जा रही है कि रिहायसी इलाकों में अपने घर आसपास साफ  सफाई का विशेष ध्यान रखें। पुराने बर्तनों, कूलर, खाली डिब्बे, पैकेट आदि में पानी न एकत्र होने दें। कूलर का पानी प्रति सप्ताह बदलते रहें।


चिकित्सालयों में फीवर हेल्थ एवं काउंसलिंग डेस्क की स्थापना कराई जा रही है, जहां एक प्रशिक्षित व्यक्ति की तैनाती होगी, जो बुखार से पीड़ित आने वाले मरीजों को मलेरिया एवं डेंगू के बारे में काउंसलिंग कर बुखार से बचाव रोकथाम के संबंध में जानकारी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें