फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से रुपये न मिलने पर खाताधारकों का हंगामा

Fri, 02 Dec 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ग्रामीण बैंक के गेट पर हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बड़ौदा उत्तरप्रदेश ग्रामीण बैंक की रायपुर शाखा में बुधवार को रुपये न मिलने पर खाताधारकों ने जमकर हंगामा किया। तमाम लोग मायूस होकर खाली हाथ वापस चले गए। 
विज्ञापन


अचरौली निवासी रामचंद्र ने बताया कि उनकी पत्नी छत से गिर गई थी। खाते से रुपये निकालने के लिए 18 दिन से बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। लाइन में उनका नंबर आने तक कैश खत्म हो जाता है।

वहीं उदयपुर के अरविंद पाल, सुखशाहपुर निवासी शिवबालक की पत्नी सोनिया, कसोलर निवासी रमेश की पत्नी ने बताया कि गत सोमवार से रोजाना लाइन में लगने के बाद भी उनको दो-दो हजार रुपये नहीं मिल पा रहे हैं। इस बाबत बैंक के शाखा प्रबंधक एसके गुप्ता ने बताया कि गत सोमवार को दो लाख और गुरुवार को 1.20 लाख रुपये आए थे। उनको दो-दो हजार रुपये के हिसाब से भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें